फ्रांस में Top Music Influencers की लिस्ट में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ शामिल हुईं नोरा फतेही

Thursday, Sep 01, 2022-12:38 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आर्टिस्ट नोरा फतेही फ्रांस में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ 'इंस्टाग्राम पर शीर्ष संगीत प्रभावकों' (Top Music Influencers on Instagram) की लिस्ट में शामिल हो गईं है। अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की  सफलता के साथ, डांसर ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय कलाकारों के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। इस उपलब्धि के साथ नोरा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बन गई हैं। 


सही मायने में नोरा फतेही एंटरटेनमेंट जगत के लिए हर बार एक गेम-चेंजर हुई हैं, जिन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनके प्रयासों में से एक है जो एक कलाकार के तौर में उनकी गतिशील बहुमुखी प्रतिभा और संवेदनशीलता को दर्शाता है। फतेही द्वारा गाया, निर्मित और निर्देशित गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम गान बन गया है।

 

 

फ्रांस में इंस्टाग्राम पर प्रमुख संगीत कलाकारों की सूची में नोरा फतेही बेयोंसे के बाद चौथे स्थान पर आईं हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे स्थान पर हैं।

 

नोरा फतेही YouTube पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट होने के अलावा, वह दुनिया में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली अफ्रीकी-अरब सेलिब्रेटी भी हैं और विश्व लेवल पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड स्टार्स में से हैं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News