Good News: पापा बनने जा रहे हैं ''पांड्या स्टोर'' फेम अक्षय,लेटेस्ट तस्वीर में मिसेज खरोदिया ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Monday, Mar 21, 2022-08:23 AM (IST)

मुंबई: टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने बीते साल जून में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा संग शादी रचाई थी। वहीं शादी के कुछ महीनों बाद ही कपल ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर कर दी। जी हां, आप ठीक समझ रहे हैं अक्षय खरोदिया के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं।

PunjabKesari

अक्षय की पत्नी दिव्या पुनेथा प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने सोशल मीडिया पर दिव्या संग करवाए मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर शेयर कर दी। शेयर की

PunjabKesari

तस्वीर में कपल कैमरे की तरफ देख पोज दे रहा है। इस दौरान अक्षय पत्नी दिव्या के पीछे खड़े हैं। उन्होंने अपना एक हाथ दिव्या के बेबी बंप पर रखा है। लुक की बात करें तो दिव्या ब्लैक गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

वह बेहद ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन दिया-''आप वह सब कुछ हैं, जिसकी मैंने कभी कल्पना की थी, इस सपने के सच होने के लिए धन्यवाद।''

PunjabKesari

अक्षय की पत्नी ने भी इस शूट की तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में वह अकेले नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि अक्षय खरोदिया ने 19 जून 2021 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। ये शादी देहरादून में अक्षय की गर्लफ्रेंड के घर पर मात्र 10 लोगों की मौजूदगी में हुई थी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News