फिल्मों में बेहद HOT सीन दे चुकी है परिणीति चोपड़ा, कभी मोटापे के कारण थी इतनी परेशान ली 3 डिग्री

Sunday, Oct 22, 2017-11:35 AM (IST)

xमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा आज 29 साल की हो गईं हैं। वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की सिफारिश पर बतौर इंटर्न यशराज फिल्म्स जॉइन किया। परिणीति 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में जन्मी थीं। बताया जाता है कि परिणीति एक समय पर एक्ट‍िंग को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं लेकिन फिर भी किस्मत उनको एक्टिंग की दुनिया में ले ही आई। 

PunjabKesari

इसके बाद परिणीति ने जब 'सात खून माफ' के लिए अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की मेहनत देखी और 'बैंड बाजा बारात' के दौरान अनुष्का और रणवीर सिंह को देखा तो उनकी भी इच्छा एक्ट्रैस बनने की हुई। इसके बाद उन्होंने एक्ट‍िंग स्कूल जॉइन किया और खुद पर काफी मेहनत की। यशराज बैनर तले उन्हें पहली फिल्म मनीष शर्मा की इश्कजादे मिली। ये फिल्म सफल रही और परिणीति का करियर चमक उठा।

PunjabKesari

परिणीति ट्रैंड क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने म्यूजिक में ग्रैजुएशन किया है। वह बचपन से ही अपने कजिन्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं। परिणीति फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थीं, लेकिन उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि इसे मेंटेंन भी किया।

PunjabKesari

परिणीति कह चुकी हैं कि अगर मैं किसी ओर पेशे में होती तो मुझे ये सब करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने ये भी बताया कि पहले ये फिक्र करने की जरूरत नहीं थी कि क्या खाया जाए, क्या नहीं। लेकिन फिल्मों में एक दबाव होता है। आपको खुद को फिट रखना होता है।

PunjabKesari

बता दें कि इश्कजादे मूवी से काफी शोहरत हासिल करने वाली परिणीति चोपड़ा ने  किल दिल मूवी के एक गाने में रणवीर सिंह के साथ बोल्ड सीन किए थे। ये सीन काफी चर्चा में रहे।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News