मां बनने के बाद उड़ी परिणीति चोपड़ा की नींदे, बोलीं- नई मां बनकर अब समझ आया..
Friday, Nov 07, 2025-06:03 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड के खूबसूरत लेकिन थकाने वाले दौर से गुजर रही हैं। 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म देने के बाद से ही एक्ट्रेस पूरी तरह अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं। मां बनने के बाद परिणीति ने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन जब भी वह कुछ शेयर करती हैं तो वह पोस्ट उनके बेटे से ही जुड़ा होता है। हाल ही में उन्होंने एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में अपनी नींद उड़ जाने की बात कही।

परिणीति का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक फनी वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला बिस्तर पर लेटते ही तुरंत उठकर चली जाती है। इस वीडियो के साथ परिणीति ने लिखा- “मेरी सिचुएशन भी कुछ ऐसी ही है। नई मां बनकर अब मुझे समझ आया कि आखिर नींद क्या होती है।”

इस मजेदार अंदाज में उन्होंने दिखाया कि बेटे की देखभाल के चलते उन्हें आराम का मौका तक नहीं मिल पाता।

मां-बेटे का बर्थडे एक ही महीने में
दिलचस्प बात यह है कि परिणीति और उनके बेटे दोनों का जन्मदिन एक ही महीने में है। 19 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ, जबकि परिणीति का बर्थडे 22 अक्टूबर को आता है। इस बार उनका जन्मदिन बेहद सिंपल और इमोशनल रहा। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें परिणीति अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।
अभी तक नहीं दिखाई बेटे की झलक
फैंस बेसब्री से परिणीति और राघव के बेटे की झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक कपल ने नन्हे मेहमान का चेहरा रिवील नहीं किया है। जब भी राघव कोई पोस्ट करते हैं, कमेंट सेक्शन में फैंस उनसे बेटे की फोटो दिखाने की गुजारिश करते हैं।
