पहली बार परिणीति चोपड़ा नजर आई बिकिनी में, हॉट तस्वीर शेयर कर लगाई आग

Friday, Jan 05, 2018-02:15 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। 'इश्कजादे' जैसी फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा दिखा चुकी परिणीति युवा दिलों की घड़कन मानी जाती हैं। ऐसे में उनकी एक तस्वीर दर्शकों को खूब भा रही है। बिकनी में समंदर का मजा ले रही अदाकार इन दिनों नए साल का जश्न मना रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म़ का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। 29 साल की अदाकार परिणीति ने ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म़ के लिए फोटो शूट करवाया था जो सोशल मीडिया में काफी देखी गई। अफवाहों में फिल्म 'यंगिस्तान' के दैरान परिणीति चोपड़ा का नाम आदित्य रॉय कपूर साथ भी जोड़ा गया था। कहा जा रहा था की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News