अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे पर परिणीति चोपड़ा ने व्यक्त किया दुख, जाह्नवी कपूर ने की पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना

Thursday, Jun 12, 2025-04:22 PM (IST)

मुंबई. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास स्थित मेघाणी क्षेत्र में आज एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है।  242 यात्रियों से भरी एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के बेहद करीब हुआ और इसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद से देशभर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों व उनके परिवारों के लिए प्रार्थनाएं की हैं।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने विमान हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एयर इंडिया विमान हादसे के बाद परिवारों के दुख की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को ताकत और हिम्मत दें'।

PunjabKesari

वहीं, जाह्नवी कपूर ने लिखा, 'अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का दुख शब्दों में बयां करना असंभव है। यात्रियों, चालक दल और हर प्रभावित परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं'।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News