1 महीने बाद परिणीति-राघव ने किया अपने लाडले के नाम का खुलासा, नन्हें कदमों को चूमते हुए दिखाई पहली झलक

Wednesday, Nov 19, 2025-12:35 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले महीने एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने। एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, जो अब पूरे 1 महीने का हो गया है। इस खास दिन पर परी-राघव ने अपने लाडले के नाम का खुलासा किया है और साथ ही उसकी पहली झलक भी फैंस को दिखाई है।

PunjabKesari
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें से पहली तस्वीर में वे अपने बेटे के नन्हें कदमों को चूमते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह अपने शहजादे के पैरों को अपने हाथों से थामे दिख रहे हैं। इन फोटोज को शेयर कर कपल ने लिखा- जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम - तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम नीर ‘𝗡𝗲𝗲𝗿’ रखा- शुद्ध, दिव्य, असीम।'

PunjabKesari

 

परिणीति और राघव का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, मिनटों में वायरल हो गया। सेलेब्स से लेकर फैंस तक कपल के इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसाते नजर आए और उनके लाडले को नाम को काफी पसंद करते दिखे।


मां-बेटे का बर्थडे एक ही महीने में

दिलचस्प बात यह है कि परिणीति और उनके बेटे दोनों का जन्मदिन एक ही महीने में है। 19 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ, जबकि परिणीति का बर्थडे 22 अक्टूबर को आता है। इस बार उनका जन्मदिन बेहद सिंपल और इमोशनल रहा। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें परिणीति अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।
  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News