3 अफेयर के बाद भी परवीन बॉबी ने नहीं की शादी, दर्दनाक थी मौत

Monday, Apr 03, 2017-01:33 PM (IST)

मुंबई: ग्लैमरस एक्ट्रेसेस परवीन बॉबी का 4 अप्रैल जन्मदिन को जन्मदिन होता है बेशक वह अाज हमारे बीच नहीं, लेकिन आज भी उनकी अदाकारी को याद किया जाता है । उनकी मौत बहुत ही दर्दनाक रही। परवीन बाबी 20 जनवरी 2005 को अपने फ्लैट में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गई थीं। उनकी लाइफ हमेशा विवादों में घिरी रही है। कभी वे लिव-इन रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहीं तो कभी अन्य दो अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरीं। 
.
परवीन बाबी का नाम डैनी के साथ जुड़ा। फिल्म 'धुएं की लकीर' से शुरू हुआ उनका अफेयर कुछ ही समय में परवान चढ़ चुका था। हालांकि, ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। डैनी से हुए ब्रेकअप ने परवीन को काफी दर्द पहुंचाया, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। अपने दुख को जल्द ही भुलाते हुए वे कबीर बेदी के संपर्क में आईं। कबीर काफी नई सोच के थे। सिगरेट, शराब पीने वाली और बोल्ड स्वभाव की परवीन और कबीर को एक-दूसरे का साथ बेहद रास आने लगा। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इसके बाद परवीन की लाइफ में महेश भट्ट आए। दोनों करीब तीन साल (1977-80) तक साथ रहे। लेकिन बावजूद इन तीनों अफेयर के परवीन लाइफ टाइम शादी नहीं कर सकीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News