शादी के 8 साल बाद मां बनीं सागरिका घाटगे ने दिखाई लाडले की झलक, जिगर के टुकड़े को सीने से लगाए दिखीॆ एक्ट्रेस

Wednesday, May 07, 2025-10:36 AM (IST)



मुंबई: 'चक दे इंडिया' एक्ट्रेस सागरिका घाटगे इन दिनों मदरहुड लाइफ के सुखद पलों को खुलकर जी रही हैं। शादी के 8 साल बाद सागरिका के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी जिसका नाम  Fatehsinh Khan रखा।

PunjabKesari

वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नन्हें राजकुमार संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में सागरिका की आंखों में ममता की झलक साफ दिख रही है, और छोटे फतेहसिंह की मासूम मुस्कान ने फैंस का दिल छू लिया।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में सागरिका को अपने बेटे को गोद में लिए और स्तनपान कराते हुए देखा जा सकता है, जो मातृत्व की खूबसूरती और अपनापन दर्शाता है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में सागरिका और उनके पति, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने अपने पहले बच्चे का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया था।  कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके बेटे की झलक दिखाई दे रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2016 में युवराज सिंह और हेज़ल कीच सिंह की शादी में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2017 में शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News