हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर पवन सिंह के बेबाक बोल- मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो
Sunday, Jul 13, 2025-01:46 PM (IST)

मुंबई. महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस विवाद पर अब तक कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। वहीं, अब भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने मराठी-हिंदी भाषा को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्हें मराठी नहीं आती है और वो मराठी नहीं बोलेंगे।
अपने लेटेस्ट बयान में पवन सिंह ने कहा, 'मेरा जन्म बंगाल में हुआ है लेकिन मुझे बांग्ला नहीं आती है। मुझे लगता भी नहीं है कि मैं बांग्ला सीख भी पाऊंगा। इसीलिए नहीं बोलता। मुझे मराठी भी नहीं आती है। मुझे हिंदी बोलने का अधिकार है। मैं महाराष्ट्र में रहता हूं तो मुझे मराठी बोलनी चाहिए ये कौनसी बात है। ये तो घमंडभरी बात है। मैं काम करने मुंबई जाऊंगा। ज्यादा से ज्यादा लोग क्या करेंगे मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता। मराठी नहीं आती है। मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो।'
बता दें, पवन सिंह से पहले भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इस विवाद पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि मराठी उन्हें बहुत पसंद है। वो मराठी में गाने भी गाते हैं, लेकिन हिंदी देश की मातृ भाषा है। इसीलिए हर जगह हिंदी बोली जानी चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए और बोलनी चाहिए। साथ ही अपनी मातृभाषा हिंदी भी बोलिए।