माथे पर सफेद फूलों की चादर और ऑफ व्हाइट ड्रेस..मशहूर इंफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा ने रचाई शादी!

Monday, Apr 07, 2025-02:23 PM (IST)

मुंबई: सोशल मीडिया स्टार मुस्कान शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। मुस्कान शर्माना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि यूट्यूब पर अपने वीडियो शेयर करती हैं। इंफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा उस समय काफी चर्चा में आई थीं जब उनका ब्रेकअप शादाब खान से हुआ था। वहीं अब एक बार फिर मुस्कान सुर्खियों में आ गई हैं, मुस्कान ने सीक्रेट शादी कर ली है और उनके निकाह की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। मुस्कान की जो तस्वीर वायरल हो रही हैं उसमें मुस्कान और उनके पति दोनों फोन में बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। मुस्कान शर्मा ने माथे पर खूब सारे सफेद फूलों की चादर पहनी हुई है और उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

 

मुस्कान ने किसे अपना हमसफर बनाया है फिलहाल उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा अभी मुस्कान शर्मा की तरफ से उनकी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं है। ऐसे में हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन मुस्कान शर्मा के फैंस को उनके इस निकाह के वीडियो ने चौंका दिया है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News