4 महीनों के भीतर प्रीति जिंटा ने की दूसरी बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा पाली हिल में स्थित लग्जरी अपार्टमेंट

Friday, Mar 06, 2026-10:42 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने मुंबई के प्रतिष्ठित इलाके बांद्रा के पाली हिल में स्थित अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लैट लगभग 18.5 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस सौदे के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में चर्चा का विषय बन गई हैं।

 

रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार यह अपार्टमेंट बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है, जिसे मुंबई के सबसे महंगे और पसंदीदा रिहायशी इलाकों में गिना जाता है। इस इलाके में कई फिल्मी सितारे, उद्योगपति और हाई-प्रोफाइल लोग रहते हैं, इसलिए यहां की प्रॉपर्टी की कीमतें भी काफी ऊंची मानी जाती हैं।

PunjabKesari

 

1,770 वर्ग फुट का है अपार्टमेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार यह अपार्टमेंट लगभग 1,770 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला हुआ है और बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित है। इस प्रॉपर्टी को प्रिया नागर और राजीव नागर ने खरीदा है, जो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बताए जा रहे हैं। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 2 मार्च 2026 को पूरी की गई।

बताया जाता है कि जिस बिल्डिंग में यह फ्लैट मौजूद है, वह पहले काफी पुरानी थी और बाद में उसका रीडेवलपमेंट किया गया। रीडेवलपमेंट के दौरान पुराने फ्लैट मालिकों को उसी जगह बनी नई इमारत में नया अपार्टमेंट दिया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रीति जिंटा को भी यह नया फ्लैट मिला था। जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का काम कीस्टोन रियलटर्स (रुस्तमजी) द्वारा किया गया था।

चार महीनों में दूसरी प्रॉपर्टी डील

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में प्रीति जिंटा ने इसी बिल्डिंग में एक और अपार्टमेंट भी बेचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2025 में उन्होंने इसी इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित लगभग 1,474 वर्ग फुट का एक फ्लैट करीब 14 करोड़ रुपये से अधिक कीमत में बेचा था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News