'हेड्स ऑफ स्टेट' की स्पेशल स्क्रीनिंग में छाईं प्रियंका,व्हाइट ड्रेस में हुस्न की मल्लिका लगी निक की बीवी
Wednesday, Jun 25, 2025-04:01 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्टिंग ही नहीं प्रियंका अपने लुक्स से सबका दिल जीत लेती हैं। प्रियंका इन दिनों फिल्म अपनी आने वाली फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन में बिजी हैं जहां उनके एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं।
हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, 23 जून को न्यूयॉर्क सिटी में अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जब प्रियंका चोपड़ा बाहर निकलीं तो उनके लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा।
इस मौके पर प्रियंका ने एक व्हाइट मैक्सी ड्रेस पहना थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्कर्ट पेयर की थी उसमें एक साइड स्लिट भी था जो लुक में ग्लैम का तड़का लगा रहा था।
ड्रेस का ऊपरी हिस्सा बिब-स्टाइल का बॉडिस था जिसमें एक हाई नेकलाइन थी। वहीं साइड में दिए गए कटआउट्स ने ड्रेस को एक बोल्ड टच दिया जिससे हल्की-सी साइड बॉब भी झलक रही थी।
प्रियंका चोपड़ा ने इस सिंपल व्हाइट ड्रेस को बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया था। उन्होंने इसके साथ ब्लैक स्ट्रैपी हील्स पहनी थी। इसके साथ ही डेलिकेट गोल्ड ज्वेलरी थी जो उनके लुक में एक मिनिमल लेकिन एलिगेंट टच दे रही थी।
खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। प्रियंका का यह लुक एलीगेंट और सिज़लिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थाउनकी हर एक स्टाइलिंग चॉइस यह दिखा रही थी किवे आज भी रेड कार्पेट की क्वीन हैं।