महाकालेश्वर धाम पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, सिर पर दुपट्टा ओढ़े, व्हाइट सूट में अपनी सादगी से जीता दिल
Monday, Feb 09, 2026-12:04 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बाबा महाकालेश्वर धाम के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान जैकलीन व्हाइट सूट में बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। दुपट्टे को एक्ट्रेस ने सिर पर ढका। उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिला।

मंदिर में एक्ट्रेस माथे पर तिलक लगाए, गले में माला पहने और महाकाल के नाम की चुन्नी ओढ़े दिखीं। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिला। जैकलीन दोनों हाथ जोड़े मंदिर में दर्शन करती और पुजारी से प्रसाद लेती दिखीं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें, जैकलीन से पहले रविरवार को टीवी निर्माता एकता कपूर, टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव के साथ मंदिर पहुंचीं थी और 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे।
