Video:अपनी रिसेप्शन पार्टी में बीवी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, गोद में उठा कर ''कुछ कुछ होता है'' गाने पर किया डांस
Sunday, Dec 13, 2020-10:19 AM (IST)

मुंबई: कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड निधि सिंह के साथ लोनावला में शादी रचाई। उनकी शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। शनिवार को पुनीत ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।
इस पार्टी में पुनीत के इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों ने शिरकत की। हाल ही में पुनीत की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुनीत पत्नी निधि के साथ 'कुछ कुछ होता है' गाने पर रोमांटिक डांस करते दिख रहे है।
डांस के दौरान निधि शरमा जाती हैं जिसके बाद पुनीत उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं। कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पुनीत पाठक ने अपने करियर की शुरुआत डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस’ से की थी। इसके बाद पुनीत डांस शो 'झलक दिखला जा’ में कोरियॉग्रफर के तौर पर शामिल हुए। वह 'खतरों के खिलाड़ी' के नौवें सीजन के विनर रह चुके हैं।
पुनीत ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म 'ABCD: Any Body Can Dance' से डेब्यू किया था। पुनीत को आखिरी बार 'स्ट्रीट डांसर 3D' में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ देखा गया था।