मेट गाला की रात से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने खींचा सबका ध्यान, स्किनफिट ड्रेस में निक की बीवी ने फ्लाॅन्ट किया किलर फिगर

Monday, May 05, 2025-04:05 PM (IST)

मुंबई: फैशन शो मेट गाला की बात जब भी होती है तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। इस बार 5 मई से मेट गाला 2025 का आगाज होगा। ऐसे में  फैशन के सबसे बड़े इवेंट के लिए मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अपना रेड कार्पेट बिछाएगा।

PunjabKesari

 

इस बार दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अपना डेब्यू करेंगे। पाँचवीं बार रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के लिए तैयार प्रियंका का स्टाइल सबसे अलग और अट्रैक्टिव होता है।

PunjabKesari

 

 

तभी तो इस साल मेट गाला की रात से पहले ही उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। दरअसल, प्रियंका ने प्री-मेट इवेंट में शिरकत की थी। इस दौरान की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाई हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका ब्लैक फिटिंग ड्रेस में कहर ढा रही थी।  

PunjabKesari


 प्रियंका ने अपने लुक को गोल्डन हूप ईयररिंग्स और अंगूठियों के एक स्टाइलिश सेट के साथ कंप्लीट किया जो उनके अंदाज़ में एक बोल्ड टच जोड़ रहा था।उन्होंने ब्लैक स्ट्रैपी हील्स पहनीं जो पूरे आउटफिट को एक मिनिमलिस्टिक लुक दे रही थी। 

PunjabKesari

उनका ब्यूटी लुक भी उतना ही परफेक्ट था। मेकअप फ्रेश लेकिन प्रभावशाली था न्यूड टोन आईशैडो, हल्का स्मज्ड आईलाइनर और घनी पलकें उनके लुक को निखार रही थीं। उनकी भौहें खूबसूरती से गालों पर बल्श के साथ हल्का कॉन्टूर और ग्लो था। एक सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक ने पूरे लुक को परफेक्ट बना दिया। इवेंट के लिए प्रियंका ने ओपन हेयर स्टाइल चुना। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News