'लड़कियां सज्जन नहीं होतीं..रघु राम ने औरतों को ठहराया पुरषों के हार्ट अटैक का 'जिम्मेदार', विवादित बयान से मचा बवाल

Tuesday, Nov 04, 2025-02:24 PM (IST)

मुंबई. टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ के पूर्व जज रघु राम अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिर वह अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है और दावा किया कि पुरुषों की कुछ मानसिक और शारीरिक बीमारियों की जड़ महिलाएं होती हैं।

 

दरअसल, रघु राम ने हाल ही में ‘टू गर्ल्स एंड टू कप्स’ पॉडकास्ट में पहुंचे और शो ‘रोडीज’ को लेकर कहा कि शो में कुछ महिलाएं ऐसी थीं कि जजेस के कान लाल हो गए। उनका कहना था कि उन लोगों का धुआं निकल गया और जमीन पर गिर पड़े।


रघु राम ने कहा कि लड़कियां सज्जन नहीं होतीं। वह मानते हैं कि लड़कियां लड़ भी सकती हैं। औरतों की कोई सीमा नहीं होती। वो चीखती और चिल्लाती हैं। उनका मानना है कि लोग डर जाते हैं।

PunjabKesari

 

रघु राम ने लड़कियों को बहुत बड़ी दिक्कत बताया और कहा कि उन्हें इमोशनली रूप से खुले पुरुषों की जरूरत है। असल में लड़कियों उन्हें चाहती ही नहीं हैं। रघु राम का मानना है कि अगर कोई पुरुष उनसे इमोशनल कनेक्ट होता है तो लड़कियां उन्हें ये कहकर मना कर देती हैं कि वह बिल्कुल लड़कियों के जैसा है। उसकी कोई इज्जत नहीं। उनका मानना है कि लड़कियों की वजह से लड़के कुछ भी शेयर नहीं करते। इतना ही नहीं, वह ये भी कहते हैं कि वो 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से खुश हैं।

 

लड़कियों को ठहराया पुरुषों के हार्ट अटैक का जिम्मेदार
इसके साथ ही रघु राम ने आगे लड़कों के हार्ट अटैक आने का जिम्मेदार लड़कियों को ही बताया। उन्होंने कहा कि आदमी हार्ट अटैक से इसलिए मरते हैं क्योंकि जब पुरुष ओपन अप होते हैं तो लड़कियां एक्सेप्ट नहीं करती हैं। उनका मानना है कि पुरुषों के पास कोई ऑप्शन भी नहीं होता।

 

रघु राम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और हर कोई उनकी कड़ी आलोचना कर रहा है।
   


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News