पत्नी स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर राज बब्बर ने दी श्रद्धांजलि, भावुक पोस्ट में लिखा-आपने हमें बहुत कम समय दिया

Sunday, Dec 14, 2025-11:23 AM (IST)

मुंबई. दिग्गज एक्टर और राजनेता राज बब्बर की निजी जिंदगी का एक बेहद भावुक अध्याय उनकी दिवंगत पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से जुड़ा है। दोनों ने वर्ष 1983 में विवाह किया था। उस दौर में उनकी जोड़ी को इंडस्ट्री में काफी सराहा गया। हालांकि, यह साथ बहुत लंबा नहीं चल सका और किस्मत ने महज कुछ ही वर्षों में उन्हें अलग कर दिया। शनिवार को स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि के मौके पर राज बब्बर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

दिवंगत पत्नी स्मिता को श्रद्धांजलि देते हुए राज बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, '#स्मितापाटिल को एक सच्ची महान एक्ट्रेस बनाने वाली खूबी वही थी, जो पर्दे के बाहर भी उनकी पहचान थी। वे असाधारण रूप से प्रतिभाशाली थीं। उनकी गहरी सहानुभूति ने आम लोगों के संघर्षों को जीवंत कर दिया और साधारण कहानियों को न्याय के लिए भावपूर्ण गीतों में बदल दिया। उन्होंने हमें बहुत कम समय के लिए अपने जीवन से जोड़ा, फिर भी अनगिनत दिलों में उनकी छाप आज भी महसूस होती है। आपने हमें आपको जानने का बहुत कम समय दिया। यह रहस्य हमेशा अनसुलझा ही रहेगा। स्मिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।"

 

View this post on Instagram

A post shared by Raj Babbar (@rajbabbarmp)


फिल्मी सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

राज बब्बर और स्मिता पाटिल की पहली मुलाकात 1982 में फिल्म ‘भीगी पलकें’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अगले ही साल यानी 1983 में उन्होंने शादी कर ली। उस वक्त राज बब्बर पहले से ही विवाहित थे, लेकिन इसके बावजूद स्मिता और राज का रिश्ता चर्चा में रहा।

 

बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद हुआ निधन

दिसंबर 1986 में स्मिता पाटिल ने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया। हालांकि, बच्चे के जन्म के दौरान आई जटिलताओं के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेटे के जन्म के महज 15 दिन बाद ही उनका निधन हो गया। यह खबर न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी गहरा सदमा थी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News