''मेरे अंगूठे की स्याही भी नहीं सूखी थी..राजपाल यादव ने की जेल से रिहा होने के बारे में बात, खुद को बताया चलती फिरती चेक बुक

Friday, Feb 27, 2026-11:06 AM (IST)

मुंबई. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को 16 फरवरी को बेल मिली थी और एक्टर 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। कोर्ट ने एक्टर को 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी है। वहीं, जेल से रिहा होने के बाद एक्टर कई बार उनका साथ देने वालों का आभार जता चुके हैं। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने अपने जेल से छूटने, मुश्किल समय और पैसों के बारे में खुलकर बात की।


राजपाल यादव ने खुद को बताया चलती फिरती चेक बुक
हाल ही में मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा, “मैं अभी इस पर कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैं पैसों से घिरा हुआ हूं, राजपाल चलती फिरती चेक बुक है। मैं पैसा कमाता हूं, मैं लोगों को पैसा कमाने में मदद करता हूं, और कई घर इस पर डिपेंड करते हैं।”

 


इस दौरान एक्टर ने अपने राजनीति सफर और फिर इसे छोड़ने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “2019 में, मैंने पॉलिटिक्स छोड़ दी क्योंकि मैं बस अपने लोगों की सेवा करना चाहता था।” 

 

इसके अलावा राजपाल यादव ने उन लोगों के बारे में भी बात की जो उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। एक्टर ने कहा- “मेरे अंगूठे की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि मैं अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने सीधे यहां आ गया, मुझे अपने लोगों को बुलाने का भी मौका नहीं मिला। रिहा होने के 24 घंटे के अंदर ही मुझे यहां आना पड़ा। जिन लोगों ने मेरी मदद की और जिनके नाम लिए जा रहे हैं वे आज से मेरे साथ नहीं हैं, वे सिनेमा में मेरे सफर की शुरुआत से ही मेरा साथ दे रहे हैं और हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं सिर्फ 'थैंक यू' कहकर उन्हें छोटा महसूस नहीं कराना चाहता, क्योंकि 'थैंक यू' बहुत छोटा सा इशारा है।”

काम पर लौटे राजपाल यादव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस मुश्किल समय में राजपाल को फाइनेंशियल मदद दी है, इनमें सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन, सोनू सूद, गुरु रंधावा और मीका सिंह शामिल थे, खबर है कि यादव जेल से बेल पर रिहा होने के बाद काम पर वापस आ गए और 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है.


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News