बुर्का पहन दुबई में राखी सावंत बांट रहीं मुफ्त में इफ्तारी,रमजान में खुद के खर्च पर 20 लोगों को करवाया उमराह

Wednesday, Mar 12, 2025-03:37 PM (IST)

मुंबई: रमजान महीना 2 मार्च से शुरू हो गया है। ऐसे में हर मुस्लिम शख्स इस दौरान रोजे रख रहा है और अल्लाह की इबादत कर रहा है।एक्ट्रेस राखी सावंत जो कि आदिल खान दुर्रानी से शादी करने के बाद फातिमा बन गई थीं। ऐशे में वह भी इस पावन मौके पर नेक काम कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वह जरूरतमंदों को इफ्तारी के वक्त मुफ्त में खाना बांटती दिख रही हैं।इसकेसाथ ही बताया जा रहा है कि उन्होंने 20 गरीबों को अपने पैसे पर उमराह करवाया है।

PunjabKesari
सामने आए वीडियोज में राखी सावंत बुर्का पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उनका सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। वह बता रही हैं कि दुबई पुलिस ने उन्हें 100 वर्कर्स को इफ्तारी बांटने के लिए इन्वाइट किया था इसलिए वह यहां पर आई हैं। उन्होंने कहा कि हर इंसान को ऐसे नेक काम करने चाहिए। 'रोजे का मतलब क्या है? सिर्फ भूखे रहना नहीं होता है। मैंने कई लोगों को देखा है कि सुबह-सुबह ढेर सारा खा लेते हैं। जबकि बहुत हल्का खाना होता है। जितना ज्यादा भूखा रहेंगे आप उतना ही अच्छी सेहत होगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Murtaza Ali Shah (@murtazaviews)

राखी सावंत ने आगे कहा0 'हमने बहुत लोगों को मुफ्त में खाना बाटा है। खुदा मुझे ऐसे ही नेक काम करवाता रहे। मैं उमराह को भेजूं। मैं लोगों की हर तरह से मदद करूं। रमजान में ये सब करना जरूरी होता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Murtaza Ali Shah (@murtazaviews)

एक्ट्रेस ने 20 गरीब लोगों को अपनी जेब खर्च से उमराह भेजा जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। 

बता दें कि उमराह जाने के लिए एक इंसान का खर्चा आने-जाने का करीब 1 लाख आता है। ऐसे में अगर एक्ट्रेस ने भेजा है तो करीब 20 लाख के आसपास खर्च किया होगा।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News