23 साल से खाली पड़ा है फिल्म का 'भूत' के सेट वाला फ्लैट, राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा-कोई भी उस अपार्टमेंट में..

Monday, Mar 16, 2026-12:41 PM (IST)

मुंबई. राम गोपाल वर्मा साल 2003 में फिल्म 'भूत' लेकर आए थे, जिसमें अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर और रेखा लीड रोल में नजर आए थे। ये उस वक्त फिल्म काफी हिट हुई थी और बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक मानी गई थी। वहीं, हाल ही में यह फिल्म फिर से रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल 2026 में बड़े पर्दे पर दिखाई गई। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने फैंस के साथ कुछ मजेदार और अनसुने किस्से साझा किए।


 

बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया, 'मैंने यह फिल्म सिर्फ 30 दिनों में पूरी कर ली थी, क्योंकि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा मैंने एक ही अपार्टमेंट में शूट किया था। मैं आपको एक मजेदार बात बताना चाहता हूं। यह फिल्म 2002 में शूट हुई थी। इसे 20 साल से ज्यादा हो गए हैं और आज भी वह फ्लैट खाली पड़ा है। फिल्म रिलीज होने के बाद वह काफी मशहूर हो गया था और अब कोई भी उस अपार्टमेंट में रहना नहीं चाहता। यह लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है। मैं उस बिल्डिंग का नाम भूल गया हूं।

PunjabKesari


एक रिपोर्ट में उनके हवाले से लिखा गया, 'मैं अपनी टीनएज से ही द एक्सॉर्सिस्ट (1973) का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। इस फिल्म को देखने के बाद मैं ठीक से सो भी नहीं पाता था। एक महीने तक मैं कुछ महसूस नहीं कर पा रहा था। मुझे हर किसी को देखकर डर लगता था, यहां तक कि अपने परिवार वालों से भी!'
 
फिल्म 'भूत' के बारे में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि 'जब मैं भूत बना रहा था तो शुरू में आइडिया इसे किसी हवेली में सेट करने का था, लेकिन उस समय यह सबसे घिसा-पिटा आइडिया था। एक AD ने कहा कि हवेली वाला आइडिया अब बहुत पुराना हो चुका है और हॉरर फिल्म के लिए सबसे आम बात है। हम इसे गोवा में समुद्र के किनारे क्यों नहीं सेट करते? मैंने सोचा की किसी खास जगह पर क्यों जाएं? इसे लोखंडवाला में ही क्यों न सेट करें? मुझे लगता है कि हॉरर तब सबसे ज्यादा असरदार होता है, जब थिएटर में बैठे लोगों को लगे यह मेरे साथ भी मेरे अपने घर में हो सकता है। यह जितना ज्यादा अपनेपन वाला लगेगा, उतना ही ज्यादा असली लगेगा।'


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News