''झलक दिखला जा'' के सेट पर पहुंचे टीवी के राम-सीता, अरुण गोविल के पैर छूते हुए दीपिका बोलीं-''आपकी दासी हूं''

Sunday, Oct 23, 2022-09:10 AM (IST)

मुंबई: रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभा चुके अरुण और दीपिका आज कई दशक बाद भी दर्शकों के फेवरिट हैं। आज भी दोनों सितारे जहां नजर आ जाएं फैंस इन्हें खूब सम्मान और प्यार देते हैं। हाल ही में टीवी के राम सीता  रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 के सेट पर पहुंचे। इस खास एपिसोड में दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के पैर छुए और उन्हें अपना परमेश्वर बताया।

PunjabKesari

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की प्रिजेंस वाले इस स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो मेकर्स ने शेयर किया है। वीडियो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को रामायण टीवी सीरियल के दिनों वाली पुरानी यादें ताजा करते हुए देखा जा सकता है।

PunjabKesari

वीडियो में दीपिका चिखलिया को खुद को राम की दासी बताती नजर आ रही है। अरुण (राम के रूप में) दीपिका से उनके पैर छूने के बारे में सवाल करते हैं जिसके लिए उन्होंने उन्हें 'परमेश्वर' कहा।

PunjabKesari

इसके बाद भगवान राम बने अरुण गोविल ने कहा-'मेरा पहला उपदेश यह है कि मेरी दासी बन कर नहीं रहना। मेरी अर्धांगिनी, मित्र, सखा और साथी बन कर मेरे साथ जीना। यह भी वादा किया कि राम के जीवन में कभी कोई दूसरी स्त्री नहीं आएगी और उन्हें बताया कि कैसे उनसे पुष्प वाटिका में पहली बार देखने के बाद ही उन्होंने ये फैसला ले लिया था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर टीवी शो 'रामायण' को लॉकडाउन के दौरान भी प्रसारित किया गया था। दर्शकों ने फिर एक बार रामायण को उतना ही प्यार दिया जितना 90 के दशक में दिया था। आलम ये हो गया था कि दूरदर्शन पर प्रसारित की गई रामायण की टीआरपी फेमस टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी ज्यादा हो गई।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News