India''s Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर सेल में स्वीकारी गलती, बोले- मेरी भूल थी

Tuesday, Feb 25, 2025-01:11 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में, रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी गलती स्वीकार की है। रणवीर ने जांच अधिकारी के सामने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह उनकी भूल थी।

रणवीर इलाहाबादिया ने क्या कहा?

रणवीर ने पुलिस में दिए अपने बयान में कहा, 'मैं समय रैना का दोस्त हूं, यही कारण था कि मैं उस शो में गया था।' उन्होंने ये भी कहा कि शो में विवादित लाइन बोलने का जिम्मेदार वह खुद हैं और यह उनकी गलती थी। उन्होंने माना कि ऐसा उन्हें नहीं बोलना चाहिए था।

क्या रणवीर ने शो में जाने के लिए पैसे लिए थे?

रणवीर ने पुलिस के सामने यह भी बताया कि उन्होंने उस शो में जाने के लिए पैसे नहीं लिए थे। उनका कहना था, 'हम यूट्यूबर हैं और इसी कारण हम एक-दूसरे के शो में दोस्ती के चलते आते रहते हैं।'

क्या है पूरा मामला?          

समय रैना एक यूट्यूबर हैं, जो 'India's Got Latent'  नाम का शो चलाते हैं। यह शो डार्क कॉमेडी पर आधारित है। कुछ दिन पहले, रणवीर इलाहाबादिया इस शो में मेहमान बनकर आए थे, जहां उन्होंने पेरेंट्स को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसी वजह से वह कानूनी पचड़े में फंस गए थे। इस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी और अब जांच जारी है।

रणवीर इलाहाबादिया का यूट्यूब करियर

रणवीर इलाहाबादिया एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और पॉडकास्टर हैं। उनके शो में अब तक कई बड़े फिल्म स्टार्स जैसे कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और अन्य नजर आ चुके हैं। लेकिन अब इस विवाद के बाद, रणवीर से सभी स्टार्स ने दूरी बना ली है।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News