रणवीर सिंह की 3.5 करोड़ की घड़ी ने उड़ाए लोगों के होश, एयरपोर्ट लुक से ज्यादा चर्चा में आई हाई-एंड वॉच

Thursday, Sep 04, 2025-04:11 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह हमेशा अपने अनोखे स्टाइल और अतरंगी लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। चाहे रेड कारपेट हो या एयरपोर्ट, रणवीर का हर लुक ट्रेंड बन जाता है। वहीं, अब एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं और वजह है एक लग्जरी घड़ी, जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।

 
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना और उनका लुक एकदम सिंपल लेकिन स्टाइलिश लग रहा था। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि रणवीर इस बार क्लीन शेव लुक में नजर आए, जो कि काफी समय बाद देखने को मिला। उनके छोटे कटे बाल और नो बियर्ड लुक को तो लोगों ने नोटिस किया ही, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें उनकी कलाई पर बंधी महंगी घड़ी पर टिक गईं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

घड़ी की कीमत ने खींचा सबका ध्यान

रणवीर सिंह की इस घड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जो घड़ी पहनी है, उसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। ये घड़ी ना सिर्फ दिखने में शानदार है, बल्कि उसकी कीमत भी लोगों को हैरान कर रही है।

रणवीर की यह लग्जरी वॉच दुनिया के सबसे महंगे घड़ियों की लिस्ट में शामिल है। उनके इस स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं।
रणवीर सिंह की इस हाई-एंड वॉच को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- "ये घड़ी समय बताती है या भविष्य?" दूसरे ने कहा- "लगता है अंबानी अंकल का गिफ्ट है!"

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News