अब PETA ने की रणवीर सिंह से नेकेड होने की गुजारिश, लेटर लिखकर कहा- क्या आप हमारे कैंपेन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाएंगे

Friday, Aug 05, 2022-11:31 AM (IST)

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचा दिया। एक्टर ने ये फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया था। एक्टर के इस फोटोशूट पर काफी विवाद भी हुआ। कई लोगों ने रणवीर का समर्थन किया तो कईयों ने इसका विरोध भी किया। अब 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स' (PETA) ने रणवीर को लेटर लिखकर नेकेड होने की गुजारिश की है। 

PunjabKesari
PETA ने लेटर में लिखा- 'हमने एक पेपर मैगजीन में आपका फोटोशूट देखा और आशा है कि आप हमारे लिए भी पैंट निकालेंगे। जानवरों के प्रति करुणा को बढ़ावा देने के लिए, क्या आप पेटा इंडिया विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट कर सकते हैं टैगलाइन के साथ ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स ट्राई वेगन? हमने इसके रेफ्रेंस के लिए पामेला एंडरसन की फोटो भेजी है।' 

PunjabKesari
बता दें रणवीर सिंह अगर इस कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए तैयार होते हैं और इस कैंपेन के एंबेसडर बनते हैं तो उन्हें पूरी तरह से वेजिटेरियन बनना पड़ेगा। रणवीर से पहले अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, नताली पोर्टमैन सहित कई स्टार्स इस कैंपेन का हिस्सा बनते ही पूरी तरह से वेजिटेरियन हो गए हैं। अनुष्का शर्मा को जानवरों से काफी प्यार है और उन्हें जानवरों के हित के लिए भी काम करते देखा गया है। 

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News