शादी के बाद पारंपरिक लुक में तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, अपने हाथों से बांटी मिठाइयां, देखें वीडियो

Sunday, Mar 01, 2026-04:37 PM (IST)

मुंबई. न्यूलीवेड साउथ कपल रश्मिका मांदाना और विजय देवकोंडा पर इस वक्त सबकी नजर है। फैंस कपल की हर एक्टिविटी पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। इसी बीच हाल ही में यह नव-विवाहित जोड़ा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर के दर्शन करने पहुंचा, जहां उनके वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गए, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। रश्मिका और विजय के इन वीडियोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज सुबह तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए और भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान न्यूलीवेड रश्मिका ग्रीन और सुनहरे रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी में नजर आईं और बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, उनके पति विजय भी सफेद कुर्ते और नारंगी शॉल में पारंपरिक लुक में नजर आए। इस दौरान विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी उनके साथ दिखाई दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मंदिर में दर्शन के बाद कपल ने अपने हाथों से सबको मिठाइयां बांटी। इस दौरान दोनों फैंस की भीड़ में घिरे नजर आए। कई लोग उनके साथ फोटोज क्लिक करवाने के लिए बेताब दिखे। वहीं, रश्मिका-विजय ने फैंस का हाथ हिलाकर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया और फिर वहां से चले गए।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए 21 राज्यों में मिठाई बांटे और 16 मंदिरों में अन्नदान करने का फैसला लिया है। 
 
 
बताते चले, 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News