गौरव खन्ना बने ''बिग बॉस 19'' के विनर, एक्टर कल्याण चटर्जी का 81 की उम्र में निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Monday, Dec 08, 2025-04:57 PM (IST)

मुंबई. सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19' को आखिर इसका विनर मिल गया है। 7 दिसंबर को हुए शो के ग्रैंड फिनाले ने इसके विजेता का नाम घोषित किया गया। इस सीजन की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती है। वहीं,फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कल्याण चटर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया। काफी समय से बीमारियों से ग्रस्त होने के बाद वह रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती 50 लाख की प्राइज मनी
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19' को आखिर इसका विनर मिल गया है। 7 दिसंबर को हुए शो के ग्रैंड फिनाले ने इसके विजेता का नाम घोषित किया गया। इस सीजन की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती है।  चमचमाती ट्रॉफी के साथ उन्हें लाखों की प्राइज मनी भी मिली है।
 
 
हम हमेशा साथ हैं पापा, चाहे स्वर्ग हो या पृथ्वी..धर्मेंद्र के बर्थडे पर बेटी एशा का भावुक पोस्ट 
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने के बाद आज उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। अगर एक्टर जिंदा होते तो आज अपना 90वां जन्मदिन मनाते। लेकिन धर्मेंद्र की गैर मौजूदगी में उनके चाहने वाले बर्थडे पर उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए उन्हें विश कर रहे हैं। इसी बीच बेटी एशा देओल ने बर्थ एनिवर्सरी पर अपने दिवंगत पिता को याद किया है और कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा चोड़ा पोस्ट शेयर किया है।
 
 
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी गिरफ्तार, 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला  

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्ममेकर और उनकी पत्नी को राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ फ्रॉड केस में मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस ने रविवार को राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
 
 
धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर भावुक हुए सलमान खान, बिग बॉस 19 के मंच पर छलके आंसू 
आज बॉलीवुड के महान एक्टर धर्मेंद्र का बर्थडे है। भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें, उनका काम और उनकी सादगी आज भी लाखों दिलों में ज़िंदा हैं। वहीं, एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फैंस व करीबी उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच, धर्मेंद्र के बेहद करीब माने जाने वाले सलमान खान भी एक बार फिर उनकी कमी से टूटते हुए दिखाई दिए।

 

वो हमेशा मेरे साथ, मेरे अंदर हैं..धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे सनी देओल का पोस्ट 
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का आज 8 दिसंबर को बर्थडे है, लेकिन अफसोस इसे सेलिब्रेट करने के लिए एक्टर हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में फैंस से लेकर करीबी दोस्त और रिश्तेदार धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए याद करते दिख रहे हैं और बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर सनी देओल ने अपने दिवंगत पिता को याद किया है और बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

 

‘GK क्या करेगा?’ Bigg Boss 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना की पहली प्रतिक्रिया 
सलमान खान के रियलिटी टीवी ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा। गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की और लाखों की प्राइज मनी भी हासिल की। बिग बॉस का विनर बनकर गौरव की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वहीं, हाल ही में शो की ट्रॉफी जीतने के बाद एक्टर का फर्स्ट रिएक्शन भी सामने आया है।

 2017 के हाई-प्रोफाइल एक्ट्रेस यौन उत्पीड़न मामले में 8 साल बाद आया फैसला, सभी आरोपों से बरी हुए एक्टर दिलीप
 
साउथ फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली 2017 की एक्ट्रेस अपहरण और यौन उत्पीड़न केस में सोमवार को एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशंस कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक्टर दिलीप को सभी आरोपों से बरी कर दिया। वहीं, इस केस से जुड़े पहले से छठे तक के मुख्य आरोपियों को दोषी पाया गया है। यह फैसला लगभग आठ वर्षों की सुनवाई, 200+ गवाहों और कई दौर की फॉरेंसिक जांच के बाद सामने आया।

 

धर्मेंद्र की जन्मतिथि बेटे बॉबी देओल ने दिल की गहराइयों से लिखा नोट

 
8 दिसंबर का दिन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लाखों चाहने वालों के लिए हमेशा खास रहा है। यह वही तारीख है, जिस दिन एक महान कलाकार ने जन्म लिया था, जिसने अपनी सादगी, अदाकारी और जिंदादिली से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन इस साल उनका जन्मदिन भारी मन के साथ मनाया जा रहा है, क्योंकि धर्मेंद्र अब दुनिया में मौजूद नहीं हैं। उनके निधन के बाद यह पहली जन्मतिथि है और ऐसे मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके करीबी रिश्तेदार, दोस्त और दुनियाभर के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  वहीं, धर्मेंद्र के छोटे बेटे और एक्टर बॉबी देओल ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। 


 मशहूर एक्टर कल्याण चटर्जी का 81 की उम्र में निधन, टाइफाइड समेत उम्र संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कल्याण चटर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया। काफी समय से बीमारियों से ग्रस्त होने के बाद वह रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

 

प्यार धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी का पोस्ट- तुम्हारे जाने के बाद धीरे-धीरे टुकड़ों को इकट्ठा कर रही हूं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद का 8 दिसंबर को जन्मदिन होता है, लेकिन इस बार एक्टर का बर्थडे उनके चाहने वालों के लिए बेहद भावुक है। क्योंकि इस बार जन्मदिन मनाने के लिए एक्टर इस दुनिया में नहीं है। उनका 24 नवंबर को निधन हो गया था। ऐसे में फैंस से लेकर परिवार और उनके दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते नजर आ रहे है। हाल ही में दिवंगत एक्टर की धर्म पत्नी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनकी याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News