UK सरकार ने कैंसिल किया Sanjay Dutt का वीजा, पैपराजी पर फिर भड़कीं तापसी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Friday, Aug 09, 2024-05:20 PM (IST)

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर संजय दत्त को लेकर खबर सामने आई है कि यूके सरकार ने उनका वीजा कैंसिल कर दिया है। ऐसे में उन्होंने यूके सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है। वहीं, हाल ही में एक इवेंट के बाद तापसी पन्नू पैपराजी पर भड़कती दिखीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, रकुल से लेकर मलाइका तक ने दी बधाई


 नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम देशसावियों का सीना गर्व से चौड़ा किया है। उनकी इस जीत पर बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है। विक्की कौशल से लेकर रकुल प्रीत सहित कई सितारों ने नीरज चोपड़ा को इस जीत के लिए बधाई दी है।

Anushka Sharma ने 6 महीने बाद शेयर की बेटे की पहली झलक, आइसक्रीम से सना दिखा नन्हे अकाय का हाथ


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने दो बच्चों (बेटी वामिका और बेटा अकाय) संग मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपने दोनों बच्चों संग एक्ट्रेस अक्सर क्वालिटी टाइम स्पैंड करती नजर आती हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन अक्सर उनकी कोई न कोई झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में 6 महीने बाद अनुष्का ने पहली बार अपने लाडले अकाय की झलक फैंस संग शेयर की है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

फैन के बच्चे को दुलारती नजर आईं आउटिंग पर निकलीं Deepika, मॉम-टू-बी एक्ट्रेस के अंदाज ने जीता सबका दिल


दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति रणवीर सिंह के पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इससे पहले वह अपनी आउटिंग से लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में जब मॉम-टू-बी दीपिका मुंबई में स्पॉट हुई तो वह बीच रास्ते में एक फैन के बेबी को दुलारती नजर आईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


'मेरे पर चढ़िए मत, आप मुझे डरा रहे.. पैपराजी पर फिर भड़कीं तापसी पन्नू, वीडियो वायरल
एक्ट्रेस तापसी पन्नू का गुस्सैल अंदाज किसी से छिपा नही हैं। वह जरा सी भी अटपटी बात पर जल्दी चिढ़ जाती हैं और अपना गुस्सा निकाल देती हैं। उन्हें कई बार पैपराजी पर उनकी हरकतों के लिए भड़कते हुए देखा गया है। अब हाल ही में एक बार फिर पैपराजी को तापसी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। फोटो के लिए पीछे पड़े फोटोग्राफर्स पर बरसती तापसी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


 मैं बर्बाद हो गया..मनोज बाजपेयी की 'जोरम' के बाद कंगाल हुए डायरेक्टर देवाशीष, किराया देने के नही पैसे

अज्जी, भोंसले और जोरम जैसी हिट मूवीज को डायरेक्ट कर चुके देवाशीष मखीज इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वो पिछले 2 दशक से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन अभी तक खुद को आर्थिक तौर पर सिक्योर नहीं कर पाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द बयां किया और बताया कि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखना कितना मुश्किल रहा है।


  नानी सोनी संग घूमने निकली आलिया की बेटी, गाड़ी से बाहर झांकती राहा की मासूमियत और क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

 एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान के बाद अगर कोई स्टार किड सोशल मीडिया सेनसेशन है तो वो है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर। राहा को अक्सर उनकी फैमिली के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है, जहां वह अपनी क्यूटनेस से हमेशा सबका दिल जीत लेती है। हाल ही में राहा अपनी नानी व एक्ट्रेस सोनी राजदान संग घूमने निकली, जहां उनके कई स्वीट मूमेंट्स को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। राहा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

 

सूरज नांबियार के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं Mouni Roy, कभी पति को Kiss करती तो कभी बाहों में पोज देती आईं नजर
 बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी की थी। कपल की शादी को दो साल से ज्यादा वक्त हो गया है और हमेशा दोनों में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। आज पति के बर्थडे पर मौनी बेहद रोमांटिक नजर आ रही हैं। उन्होंने कई कोजी तस्वीरें शेयर कर सूरज को बर्थडे विश किया है। फैंस मौनी के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और सूरज को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

 

कैंसर से जंग बीच तेज बारिश में छाता लेकर जिम पहुंची हिना खान, बोलीं- खुद को गिरने नहीं दूंगी, मैं हर बार उठूंगी   

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं, लेकिन ऐसे वक्त में वह खुद को बेचारी सी न समझकर डटकर मुश्किलों का सामना कर रही हैं। वह इस बीमारी से जीतने के लिए अपना पूरा इलाज करवा रही हैं और अपने कामों पर भी पूरा फोक्स कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके काम में कोई चीज बाधा नहीं डाल सकती और वह तेज बारिश में भी जिम पहुंची। उनका ये वीडियो लोगों को खूब प्रेरणा दे रहा है और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

 

UK सरकार ने कैंसिल किया Sanjay Dutt का वीजा, एक्टर ने जाहिर की नाराजगी, कहा- ये सही काम नहीं किया  
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज  एक्टर संजय दत्त पिछले दिनों अपने बर्थडे को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। अपने 65वें जन्मदिन पर एक्टर ने करोड़ों की चमचमाती कार खरीदी थी, जिसे लेकर फैंस उन्हें खूब बधाइयां देते नजर आए। वहीं, अब संजय नई खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि यूके सरकार ने एक्टर का वीजा कैंसिल कर दिया है। ऐसे में उन्होंने यूके सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News