Bollywood Top 10: राजपाल यादव के लिए मसीहा बनकर आगे आए बॉलीवुड सेलेब्स, करण जौहर पर भड़के गोविंदा

Wednesday, Feb 11, 2026-06:20 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से कई लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। हाल ही में राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने खुलासा किया कि सलमान खान से लेकर अजय देवगन जैसे सितारों ने उनकी मदद का हाथ बढ़ाया है। वहीं, काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने एक्टर गोविंदा ने हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर की लताड़ लगाई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

चेक बाउंस मामले में घिरे राजपाल यादव के लिए संकटमोचन बना ये प्रोड्यूसर, 1 करोड़ 11 लाख की मदद का किया ऐलान


बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में इस केस में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। आर्थिक तंगी के कारण मुसीबतों में घिरे एक्टर को बाहर निकालने के लिए बीते दिन एक्टर सोनू सूद ने उनकी मदद की शुरुआत की और सबको आगे आने के लिए कहा। सोनू की पोस्ट के बाद कई सेलेब्स और पॉलिटिशियन राजपाल की मदद के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।
 
 
'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले शाहिद ने जताया निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार 

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं, हाल ही में 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले शाहिद इसके निर्देशक का आभार व्यक्त करते नजर आए हैं।
 
अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 42 नियमों को करना पड़ता है फॉलो, आंखों में देखना भी मना? अफवाहों पर एक्टर की टीम ने दी सफाई
 
 
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को अस्थायी तौर पर AA22xA6 नाम दिया गया है और इसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एटली कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में उत्साह है, लेकिन इसी बीच एक्टर का नाम एक नए विवाद में चर्चा का विषय बन गया।

अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित नहीं तो..लड़कियों से छेड़खानी करने पर जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका शो, दी ये वॉर्निंग 
‘धुरंधर’ का लोकप्रिय सॉन्ग ‘शरारत’ गाने के बाद सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने भारत टूर पर हैं। सिंगर ने हालिया कॉन्सर्ट दिल्ली में किया, जहां कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी। एक्ट्रेस का कहना था कि जब तक कॉन्सर्ट में सभी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वो दोबारा शो शुरू नहीं करेंगी। अब जैस्मीन के   का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


 कर्ज के बोझ तले दबे राजपाल यादव के सपोर्ट में आए गुरमीत चौधरी 
 
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से कई लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। मुश्किल समय में राजपाल यादव को सहयोग देने के लिए कई कलाकार और नेताओं ने आर्थिक और पेशेवर मदद की घोषणा की है।
 


बिना इजाजत गर्भाशय निकालवा दिया..उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना के गंभीर आरोप 

बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सिंगर पर संगीन आरोप लगाते हुए सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

 
मंत्री से कॉल करवाने वाले सिंगर पर विशाल ददलानी ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा-सिफारिश वालों के लिए मेरे पास जगह नहीं

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई बार चर्चित मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी करते देखा गया है। अब हाल ही में सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे सिफारिश कल्चर पर खुलकर बात की और अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि काम पाने के लिए पर्सनल या पॉलिटिकल पहुंच का इस्तेमाल करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।
   
 मेरे हत्थे चढ़ गए तो इतना प्रसाद दूंगा..करण जौहर पर भड़के गोविंदा, कहा-मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता
 
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 एक्टर गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। काफी समय से उनकी वाइफ सुनीता आहूजा उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाती दिख रही हैं। हालांकि, गोविंदा भी इन आरोपों पर खुलकर बात कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए एक्टर ने फिल्ममेकर करण जौहर की लताड़ लगाई है।

   

जब मैं गिरा तो मुझे उठाया..मान्यता संग शादी के 18 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने खोले दिल के पन्ने 

एक्टर संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। भले ही दोनों के बीच 20 साल का गैप है, लेकिन ये उम्र गैप दोनों के प्यार में कभी दरार नहीं बना। हमेशा दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर भी ये कपल अक्सर एक दूजे पर प्यार लुटाता नजर आता है। वहीं, हाल ही संजय और मान्यता ने अपनी शादी के 18 साल पूरे कर लिए हैं और एनिवर्सरी के इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी लेडीलव के लिए फिर से प्यार जाहिर किया है और उनकी अपनी जिंदगी में अहमियत को भी बयां किया है।
 
धमकी के बाद बढ़ाई गई रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा, सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने उठाए सवाल 
 
फेमस बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते दिन व्हाट्सएप पर एक अज्ञात वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली थी। बताया गया कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की थी। इस घटना के सामने आते ही दहशत मच गई। वहीं, पुलिस भी इस मामले को लेकर चौकन्नी हो गई और एक्टर के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा प्रदान कर दी गई। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News