Bollywood Top 10: एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई की दर्दनाक मौत, महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन
Monday, Sep 29, 2025-04:14 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में बेहद दुखद खबर सामने आई। सोनी सब के ‘श्रीमद् रामायण' में पुष्कल की भूमिका निभाने वाले आठ वर्षीय कलाकार वीर शर्मा और उसके भाई की मौत हो गई है। उनकी मृत्यु राजस्थान के कोटा स्थित उनके घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से हुई है। वहीं, मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दीपा के बेटे सत्या मांजरेकर ने पोस्ट शेयर कर दी है और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
श्रीमद् रामायण के 8 वर्षीय एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, घर में आग लगने से दोनों की मौत
देश में इन दिनों जहां नवरात्रि का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोनी सब के ‘श्रीमद् रामायण' में पुष्कल की भूमिका निभाने वाले आठ वर्षीय कलाकार वीर शर्मा और उसके भाई की मौत हो गई है। उनकी मृत्यु राजस्थान के कोटा स्थित उनके घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से हुई है।
मशहूर एक्टर महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, मां को खोने से सदमे में बेटा सत्या
मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर इस वक्त गहरे सदमे में हैं। एक्टर की पहली पत्नी दीपा मेहता का आज निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दीपा के बेटे सत्या मांजरेकर ने पोस्ट शेयर कर दी है और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है।
रणबीर ने लाडली राहा का हाथ थाम काटा केक, पत्नी संग लिया सनसेट का नजारा, आलिया ने दिखाई पति के बर्थडे की झलक
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर परिवार, करीबी रिश्तेदारों और फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया। वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी कुछ बेहद खास तस्वीरें साझा कर इस दिन को और यादगार बना दिया।
नेहल के किस करने के दावों और गंभीर आरोपों पर सुभाष घई ने तोड़ी चुप्पी, कहा-आजकल अनजान लोगों से मिलना..
'हाउस अरेस्ट','गंदी बात 3' और 'जुली' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने पिछले दिनों दिग्गज फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि होटल के एक कमरे में उन्होंने उनके होंठों पर किस की कोशिश की थी। उनके इस दावे से सनसनी फैल गई। वहीं अब फिल्ममेकर ने इन सब आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
भगदड़ की घटना के बाद थलापति विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, नीलांकरई में बढ़ाई गई सुरक्षा
फेमस एक्टर और नेता थलापति विजय की रैली में शनिवार मची भगदड़ की घटना ने सबको झंझोड़ कर रख दिया। इस घटना में करीब 40 लोगों की मौत हो गई और 100 के आस-पास लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस हादसे के एक दिन बाद थलापति के चेन्नई स्थित निवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Asia Cup 2025: लड़खड़ा दिया दुश्मन को..भारत की जीत पर खुशी से झूमे अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले-क्या मैच था?
एशिया कप 2025 टी-20 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे इस मुकाबले में भारत ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। यह भारत का एशिया कप का 9वां खिताब है, जिसने टीम इंडिया के सुनहरे इतिहास में एक और यादगार पल जोड़ दिया। भारत की इस जीत से न केवल क्रिकेटप्रेमी, बल्कि फिल्मी दुनिया के सितारे भी गदगद हो उठे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, हर कोई भारतीय टीम की तारीफ करता और बधाई देता नजर आ रहा है।
जीरो म्यूजिक फेस्टिवल 2025 में शिल्पा राव ने सिंगर जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, 'या अली' सॉन्ग सुन इमोशनल हुए फैंस
भारत के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित आउटडोर म्यूजिक फेस्टिवल्स में से एक, जीरो म्यूजिक फेस्टिवल 2025 में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने भाग लिया। इनमें स्विट्जरलैंड की एना एरहार्ट, मुंबई की शिल्पा राव, गोवा की इंक्वायरी, राजस्थान के बाड़मेर बॉयज, यूके से सौमिक दत्ता और थाईलैंड से फोर्ड ट्रायो जैसे कलाकार शामिल हैं। फेस्टिवल के पहले दिन नेशनल अवॉर्ड विनर शिल्पा राव ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी और मंच पर दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी।
Video: स्टाइलिश लुक में पेरिस फैशन वीक 2025 के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय, रोती हुई फैन को गले लगाकर जीता लिया सबका दिल
पेरिस फैशन वीक 2025 का आगाज़ हो चुका है और इस मौके पर बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वहां पहुंच गई हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस पहुंचीं, जहां उन्हें बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट लुक में देखा गया। अब उनका पेरिस से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर भड़के एल्विश यादव, कहा-ये बिल्कुल सही फैसला नहीं था
सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट और मशहूर सोशल मीडिया स्टार अवेज दरबार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अवेज के एविक्शन से जहां घर के बाकी सदस्य हैरान रह गए, वहीं बाहर बैठे उनके चाहने वालों को भी यह खबर बड़ा झटका दे गई। अवेज दरबार के एविक्शन पर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी अपनी राय रखी है।
दशहरे पर खास मेहमान होंगे बॉबी देओल, 'लव कुश की रामलीला' में रावण दहन करेंगे एक्टर
लव कुश रामलीला देश की सबसे लोकप्रिय रामलीलाओं में से एक है, जिसमें सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि नामचीन हस्तियां भी भाग लेती हैं। कई बार फिल्मी सितारे इस मंच पर अभिनय भी करते देखे गए हैं। वहीं, इस साल दशहरे के खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वह राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला में शामिल होंगे और रावण वध जैसे पावन दृश्य के प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे।