भाई की शादी का उल्लासः बहन रिद्धिमा को गोद में उठाकर रणबीर कपूर ने किया डांस, करीना-करिश्मा ने भी डांस फ्लोर पर मचाया खूब धमाल

Saturday, Apr 16, 2022-05:37 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. लंबे समय तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग से तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते चर्चा का विषय बन गई हैं।

PunjabKesari


डांस से लेकर फैशन तक रिद्धिमा ने अपने भाई की शादी में सारे अपने शौक पूरे किए। तस्वीरों में देखा जा सकता है रिद्धिमा गोल्डन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं और भाई की शादी को जमकर एंजॉय कर रही हैं।

PunjabKesari

 

एक तस्वीर में रणबीर अपनी बहन को बाहों में उठाकर खूब डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

एक तस्वीर में रणबीर की बहने करीना, करिश्मा और रिद्धिमा ग्रुप में डांस करती दिख रही हैं। अन्य तस्वीरों में रणबीर अपनी दुल्हनिया आलिया और फैमिली संग पोज देते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2022 को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी के बीच सादे तरीके से हुई है।

  PunjabKesari


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News