वीरे दी वेडिंग है.. बिना सलवार पहने भाई की मेहंदी में पहुंचीं करीना कपूर, करिश्मा-रिद्धिमा ने भी बिखेरा जलवा
Thursday, Feb 20, 2025-11:16 AM (IST)

मुंबई: बुधवार शाम कपूर खानदान के लाडले आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में थी। इस सेरेमनी में उनकी फैमिली, उनके रिश्तेदार और सेलेब्स पहुंच रहे हैं। अपने कजिन की मेहंदी सेरेमनी में करीना कपूर भी बहन करिश्मा कपूर संग पहुंची।
करीना ने सेरेमनी के लिए इंडो वेस्टर्न कफ्तान लुक चुना जो देखने में पाकिस्तान सूट जैसा लगा। मजे की बात ये है कि बेबो ने इसके साथ सलवार नहीं पहनी थी। दरअसल, ये कफ्तान सूट है तो इसे ऐसे भी कैरी कर सकते हैं।
करीना ने इस लुक को मल्टी कलर की ईयरिंग्स से कंप्लीट किया था। करीना का मेकअप हमेशा की तरह ऑन प्वाइंट रहा। सेरेमनी में करीना का बोल्ड स्मोकी आई मेकअप विद न्यूड लिप्स रहा।
करिश्मा कपूर
वाइन कलर के इस आउटफिट में करिश्मा कपूर भी अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। गोल्डन जूलरी और माथे पर बिंदी लगाए वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।इस दौरान करीना कपूर और करिश्मा ने कैमरे को एक साथ पोज भी दिए। दोनों को हाथ में एक पोटली बैग कैरी करते भी देखा गया।
रिद्धिमा कपूर साहनी
रिद्धिमा कपूर साहनी भी मां नीतू कपूर के साथ फंक्शन में पहुंचीं।जहां येलो लहंगे में रिद्धिमा काफी जच रही थीं। वहीं ग्रीन सूट में नीतू भी किसी से कम नहीं दिख रही थीं।