राज कपूर के नाती की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू: अलेखा के हाथों में लगी आदर जैन के नाम की मेहंदी, सेरेमनी से गायब दिखीं करीना-आलिया
Wednesday, Feb 19, 2025-12:50 PM (IST)

मुंबई: राज कपूर के नाती और करीना-रणबीर के कजिन आदर जैन ने साल की शुरुआत में ही मंगेतर अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई थी। कपल ने गोवा में क्रिश्चन वेडिंग की थी। वहीं अब कपल हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाने वाला है। ऐसे में करीना कपूर के कजिन आदर जैन की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो गई हैं। हाल में उनका मेहंदी फंक्शन हुआ। इस फक्शन में नीतू कपूर और रिद्धिमा दिखी करीना कपूर और आलिया भट्ट तस्वीरों से गायब दिखीं।
रिद्धिमा ने फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीर में रिद्धिमा मेहंदी लगे हाथ फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उन्होंने बहुत मिनिमल मेहंदी लगाई है।
रिद्धिमा ने अपनी बुआ रीमा जैन के साथ भी पोज दिए।
आदर संग रिद्धिमा की क्यूट बॉन्डिंग देखते ही बनती है। आदर और अलेखा उन्हें किस करते नजर आए। मेहंदी सेरेमनी में दुल्हन अलेखा को हैवी जूलरी में देखा गया। उन्होंने फ्लॉवर डिजाइन जूलरी भी कैरी की।अलेखा गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं आदर जैन कुर्ता पजामा में हैंडसम दिखे।
भाभी अलेखा संग भी रिद्धिमा ने फोटोज शेयर किए। रिद्धिमा की बात करें तो वो येलो कलर के सूट में दिखीं। उन्होंने इस लुक को ईयररिंग्स और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया। रिद्धिमा ने नो मेकअप लुक कैरी किया।