आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची करिश्मा के EX हसबैंड की पहली पत्नी, सौतन की मौजूदगी में एक्ट्रेस ने दिखाए पूरे ठाठ
Thursday, Feb 20, 2025-01:02 PM (IST)

मुंबई: आदर जैन और अलेखा आडवाणी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। गोवा में क्रिश्चन वेडिंग के बाद कपल हिन्दू रीति रिवाज से एक -दूजे को होगा। अब शादी के फंक्शन स्टार्ट हो गए हैं। बुधवार शाम कपूर खानदान के लाडले आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में थी। इस सेरेमनी में उनकी फैमिली, उनके रिश्तेदार और सेलेब्स पहुंच रहे हैं।आदर जैन और अलेखा आडवाणी के फंक्शन में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट खींची वो कोई और नहीं बल्कि नंदिता महतानी हैं।
आप सोच रहे होंगे कि नंदिता आखिर हैं कौन। आपको बता दें कि नंदिता करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। नंदिता को करिश्मा कपूर के कजिन आदर के मेहंदी फंक्शन में इनवाइट किया गया था।
नंदिता महतानी अपने दोस्त करण जौहर के साथ शानदार अंदाज में पहुंचीं। इस इवेंट के लिए नंदिता ने आइवरी टोन और गोल्ड फॉयल प्रिंटेड लहंगा पहना था। उनके आउटफिट में स्ट्रैपी ब्रालेट स्टाइल चोली थी। उन्होंने डायमंड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा। डेवी पिंक टोन में हल्का मेकअप और पिन-स्ट्रेट हेयर्स ने उनके लुक को पूरा किया।उसे देखकर हर कोई चौंक रहा है।
करिश्मा क लुक की बात करें तो उन्होंने रॉ मैंगो लहंगा चुना। उनके आउटफिट में फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ लंबा स्कैलप कुर्ता था। उन्होंने अपने मेकअप को ग्लैमरस रखा, बोल्ड पिंक लिप्स और स्टेटमेंट परांडी में बंधे बालों के साथ वह 20 साल से ज्यादा बड़ी नहीं लग रही थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय था जब नंदिता महतानी और करिश्मा कपूर दोस्त थीं और उनकी दोस्ती का सिलसिला भी वही था। दरअसल, करिश्मा मुंबई में उनके स्टोर पर गई थीं। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि दोनों महिलाओं के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं क्योंकि जब करिश्मा कपूर संजय कपूर से तलाक के दौर से गुजर रही थीं तब नंदिता ने एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी थी।
बता दें संजय कपूर ने 2001 में नंदिता को तलाक देने के बाद 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। संजय और नंदिता का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला था।