तीसरी बार मां बनीं पाॅप सिंगर रिहाना: 2 बेटों के जन्म के बाद घर में गूंजी नन्हीं परी की किलकारी, 12 दिन बाद शेयर की लाडली की तस्वीर
Thursday, Sep 25, 2025-10:37 AM (IST)

मुंबई: रोबिन रिहाना फेंटी यानी मशहूर पॉप सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं। 37 की पॉप सिंगर रिहाना ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिटिया की पहली तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्हें बेबी कब हुई है।
रिहाना ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर करते हुए अपनी लाडली के साथ पहली झलक दुनिया को दिखाई है। पिंक कपड़ों में लिपटी उनकी बेटी मां की गोद में सुकून से सोती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ बेटी का बर्थ डेट लिखा है। उन्होंने बताया है कि 13 सितंबर को अपने तीसरे बच्चे, रॉकी आयरिश मेयर्स को जन्म दिया है।
बता दें कि रिहाना और ASAP Rocky के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे आरजेडए (RZA) और रायट (Riot) और अब उनकी सबसे छोटी बेटी जिसका नाम रॉकी आयरिश मेयर्स (Rocky Iris Meyers) रखा है।