Pics: बिकिनी टॉप और ट्यूल मैक्सी स्कर्ट में रिहाना का ग्लैमरस अंदाज
Saturday, Mar 15, 2025-01:35 PM (IST)

लंदन: पाॅप सिंगर रिहाना इस हफ्ते अपने होमटाउन बारबाडोस में जमकर एन्जॉय करती नजर आईं। 37 वर्षीय म्यूजिक आर्टिस्ट और मोगल ने Fenty X Puma पार्टी में शिरकत की। इसके बाद में उन्हें एक नाव पर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया।
दो बच्चों की मां इस दौरान क्रीमी-ग्रीन हैवी मैनर्स ट्राएंगल बिकिनी टॉप में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। फ्लफी, शीयर, ट्यूल मैक्सी स्कर्ट ने रिहाना के ग्लैमरस अंदाज को और निखारा।उन्होंने अपनी अनोखी फैशन सेंस दिखाते हुए इस स्कर्ट के साथ एक ओवरसाइज़ व्हाइट और ग्रीन जर्सी पेयर की जिसकी एक स्लीव स्टाइलिश अंदाज में उनके कंधे से गिर रही थी।
रोबिन रिहाना फेंटी) ने 11 मार्च की रात को डांस करते हुए धमाल मचाया। इस दौरान उन्होंने अपने लंबे बालों को सेंटर पार्टिंग में छोटे-छोटे बन बनाकर एक एडगी अपडू स्टाइल दिया जो उनके लुक को और भी शानदार बना रहा था।