''दबंग 3'' के नए पोस्टर के साथ सई मांजरेकर की बॉलीवुड में एंट्री, सलमान ने इस तरह किया इंट्रोड्यूस

Tuesday, Oct 22, 2019-05:21 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सलमान खान चुलबुल पांडे के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनका पुलिस वाला लुक जो उनके सभी फैंस के बीच पॉपुलर है, बहुत जल्द सलमान उसमें दिखने वाले हैं। 'दबंग 3' इस साल दिसंबर में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी और फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर, 23 को रिलीज होगा। एक्टर ने हाल ही में हमें सोनाक्षी सिन्हा उर्फ़ रज्जो से मिलवाया था, लेकिन अब समय है जब फिल्म के और इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे नए सदस्य के स्वागत करने का स्वागत किया जाए। महेश मांजरेकर की बेटी सई, सलमान स्टारर फिल्म के साथ बी-टाउन में अपना डेब्यू कर रही है।

PunjabKesari, Dabnagg 3 Sai Manjrekar

एक्टर द्वारा रिलीज किए गए नए वीडियो में, वह सई को अपनी 'ख़ुशी, लव इंट्रेस्ट और इनोसेंट और मासूम' कहकर पुकार रहे हैं। पोस्टर में साई काफी खूबसूरत लग रही हैं। वह चुलबुल पांडे की टीनेज लवर का किरदार निभाएंगी और सलमान के साधारण आदमी से लेकर रॉबिनहुड पांडे तक के सफर में शामिल होंगी। 

PunjabKesari, Dabnagg 3 Sai Manjrekar

फिल्म का ट्रेलर 23 अक्तूबर को लांच होगा। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर जैसे बड़े शहरों में एक साथ ट्रेलर लांच होगा । लांच के दौरान सलमान खान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फैंस से बात भी करेंगे। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, प्रमोद खन्ना और अरबाज खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म क्रिसमस से पहले 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।


Edited By

Akash sikarwar

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News