ऑनस्क्रीन मां संग चूल्हे पर खाना बनाते दिखे सलमान खान, वायरल हुआ भाईजान का ये वीडियो

Wednesday, Dec 30, 2020-01:08 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड के चुलबुल पांडे सलमान खान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी ऑनस्क्रीन मां बीना काक संग चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे हैं। सलमान का ये वीडियो जयपुर का है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ओरेंज ट्राउजर में कूल लुक में दिख रहे हैं। इस वीडियो को बीना काक ने सलमान के बर्थडे पर शेयर किया था जो अब सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि  एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन बीना का सलमान खान के परिवार के बेहद करीबी मानी जाती है। बीना काक सलमान को अपने भाई के तौर पर भी मानती है। वह उन्हें राखी भी बांधती है। इसके अलावा सलमान जब भी जयपुर आते हैं तो वह बीना काक से मिले बिना नहीं जाते हैं।

PunjabKesari

सलमान ने ही दिया था उन्हें मां का रोल

सलमान और बीना काक के रिश्तों को लेकर अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में भी जिक्र होता है। सलमान भी बीना काक को काफी मानते हैं। खास बात यह है कि पॉलिटिक्स में अपनी जगह बनाने के बाद सलमान खान ने ही उन्हें सबसे पहले 2005 में बनीं अपनी फिल्म ' मैने प्यार क्यूं किया' में अपनी मां की रोल दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद 2008 में एक बार फिर बीना काक ने ' गॉड तुसी ग्रेट हो ' में सलमान खान की मां के किरदार में नजर आईं थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Bina Kak (@kakbina)


 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News