कर्ज में डूबे राजपाल यादव के लिए मसीहा बने ये सितारे, सलमान खान से लेकर अजय देवगन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Wednesday, Feb 11, 2026-05:52 PM (IST)

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं। 5 फरवरी को इस मामले में एक्टर ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर करने से पहले उन्होंने कोर्ट में एक भावुक  बयान दिया था और कहा था "क्या करूं सर? मेरे पास पैसे नहीं हैं। यहां हम सब अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना है।" राजपाल यादव के इस बयान के वायरल होने के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे और बाकियों को भी आगे आने की अपील की थी। वहीं, सोनू सूद के बाद इंडस्ट्री से कई सेलेब्स राजपाल के सपोर्ट में आगे आए हैं। हाल ही में राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने इस बात का खुलासा किया है।

 

 

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने हाल ही में खुलासा किया कि इंडस्ट्री के कई बड़े नामचीन लोग मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा- 'राजपाल यादव की मदद करने के लिए कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया है। सोनू सूद से लेकर सलमान खान और अजय देवगन ने उनका समर्थन किया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई है। रतन नैन, वरुण धवन सहित कई सितारे इस मुसीबत की घड़ी में मदद के लिए आगे आए हैं, जिसके लिए राजपाल यादव बहुत आभारी हैं।'

 

मैनेजर गोल्डी ने यह भी बताया कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ी है। सभी ने मदद करने का वादा किया है, लेकिन ये चीजें एक रात में नहीं होतीं।"

राजपाल यादव के मैनेजर ने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव को जल्द ही जमानत मिल जाएगी। उन्होंने कहा, "उनकी जमानत को लेकर कल (12 फरवरी) को सुनवाई होगी। हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि कल उन्हें बेल मिल जाए। जमानत के लिए हम एप्लिकेशन फाइल कर चुके हैं। इससे ज्यादा डिटेल्स कल की सुनवाई के बाद ही शेयर कर पाएंगे।"
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News