सलमान के पिता सलीम खान ने सलमा को अपने हाथों से खिलाया खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल का खूबसूरत लम्हा

Sunday, Aug 24, 2025-04:02 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मम्मी-पापा का प्यारभरा एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग देखते ही थक नहीं रहे हैं। हर कोई उनकी बलाएं ले रहा है। तो आइए देखते हैं, ऐसा क्या है इस वीडियो में जो लोगों का इतना पसंद आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)

 दरअसल,  शनिवार की रात सोहेल खान ने घर डिनर पर पूरी फैमिली इक्ट्ठी हुई, जहां उनका मम्मी-पापा का प्यार भरा लम्हा देखने को मिला। इस वीडियो को सोहेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। इस वीडियो में सलीम खान सलमा को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने उन्हें 'सबसे प्यारी जोड़ी' बताया। बस जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक के कमेंट्स आने लग गए। इस पोस्ट पर सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी प्यार लुटाया है। 

बात करें सलीम खान की तो उन्होंने साल 1964 में सुशीला चरक से शादी की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम सलमा रख लिया था। शादी के बाद कपल ने सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा को जन्म दिया, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। इसके बाद 1981 में, सलीम को एक्ट्रेस हेलेन से प्यार हो गया और उन्होंने उनसे शादी कर ली। सलीम की दोनों बीवियों को अक्सर शादी पार्टीज में देखा जाता है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News