मैं 80 साल की हूं, वो मुझे बिना छत के छोड़ गया..संजय कपूर की मां ने बहू प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप, संपत्ति को लेकर किया बड़ा दावा

Thursday, Sep 11, 2025-12:25 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की असमय मौत के बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। संजय कपूर के बच्चे और उनकी मां रानी कपूर ने संपत्ति के बंटवारे और वसीयत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। हाल ही में संजय  की ने कोर्ट में अपनी बहू प्रिया सचदेव कपूर की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं।

 

 

रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोप

संजय कपूर की मां रानी कपूर का कहना है कि वसीयत को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा गया है और संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट में दिए अपने बयान में उन्होंने कहा—मेरा बेटा आज मुझे बिना छत के छोड़ गया? मैं 80 साल की हूं। आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल लिखे हैं, दस्तावेज क्या हैं? एक शब्द भी मुझे नहीं बताया गया है। मुझे बताया गया है कि मेरे ईमेल अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। ये सरासर गलत है। मेरी 10,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी होनी चाहिए थी।'
 

 

उन्होंने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा- "शादी के तीन महीने के भीतर ही सब कुछ बदल गया। मेरा बेटा मुझे बेसहारा छोड़ गया। सोना कॉमस्टार की संपत्तियां बेची जा चुकी हैं, लेकिन हमें यह तक नहीं पता कि उन्हें किसने और किस कीमत पर बेचा। 500 करोड़ रुपये के शेयर सिंगापुर की एक संस्था को बेचे गए, लेकिन मेरे साथ कोई भी दस्तावेज शेयर नहीं किया गया।"

संजय कपूर की मौत

बता दें, करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान अचानक हार्ट अटैक से हुई थी। उनकी मौत ने कपूर परिवार और उद्योग जगत दोनों को हिलाकर रख दिया।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News