अपने किलर फिगर से मदहोश करने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ अब दिखती हैं ऐसी, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप
Friday, Feb 02, 2018-05:37 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड का फेमस फेमस गाना ‘काँटा लगा” जिसने आज से लगभग 15 साल पहले सभी को अपना दीवाना बना लिया था।
हर किसी जुबान पर ये गाना रहता था। इस गानें पर डांस करने वाली शेफाली जरीवाला के लोग काफी दीवाने हो गए लेकिन समय के साथ-साथ लोग इस गाने को भी भूल गए और गाने में डांस करने वाली शेफाली को भी। लेकिन आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि काँटा लगा गाने में डांस करने के बाद शेफाली की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।
इस समय शेफाली मुंबई में रहती हैं। शेफाली की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गईं है। वह इस समय लाइम लाइट से बिलकुल दूर रहती हैं लेकिन एक समय था जब उनके ऊपर हर समय कैमरे की नजर रहती थी।
बता दें शेफाली ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की हुई है। शेफाली ने काँटा लगा के अलावा कई और एल्बम में दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया गया।
इंडस्ट्री में शेफाली को आइटम गर्ल के नाम से जाना जाता था और उनकी तुलना राखी सावंत से की जाती थी। जो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं था।शेफाली के बारे में ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने दो शादियाँ की थी। शेफाली की पहली शादी मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से 2005 में की थी।
लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया तो दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया। पहले पति से तलाक लेने के बाद शेफाली ने अपने बॉयफ्रेंड पराग त्यागी से 2014 में शादी की थी।