देखें रितेश-जेनेलिया की शादी की तस्वीरें
Saturday, Aug 05, 2017-11:42 AM (IST)

मुंबई: जेनेलिया डिसूजा 30 साल की हो गई हैं। मुंबई महाराष्ट्र में जन्मी जेनेलिया ने एक्टर रितेश देशमुख से शादी की है। जेनेलिया बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं की लेकिन जो भी फिल्में की उनमें अभिनय को खूब सराहा गया है।
बता दें कि साल 2012 में जेनेलिया ने रितेश देशमुख से शादी की। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें उस समय शुरू हो गई थीं, जब उन्होंने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' में साथ काम किया था।
खबर यहां तक आई थी कि वे उसी समय सगाई करना चाहते थे, लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। इस बीच जेनेलिया ने रितेश को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था। हालांकि, साल 2012 में जब वे फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे, तब एक बार फिर उनके रिश्ते की खबरें आनी शुरू हुई थीं और इसी साल 3 फरवरी को दोनों ने शादी की थी। दोनों ने पहले महाराष्ट्रियन और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए मीटिंग का बहाना बनाते थे और एक कॉफी शॉप पर मिलते थे। ऐसे में किसी को उनकी डेटिंग के बारे में पता नहीं चलता था। यह आइडिया रितेश का था, जो जेनेलिया को भी बहुत पसंद आया क्योंकि काम के जरिए ही दोनों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता था। ये बात खुद जेनेलिया और रितेश देशमुख ने एक रियलिटी शो में बताई थी।