फिर पठान बनकर लौटेंगे शाहरुख खान, ''पठान 2'' की तैयारी में जुटे फिल्मकार आदित्य चोपड़ा!

Wednesday, Feb 26, 2025-01:40 PM (IST)

मुंबई. आदित्य चोपड़ा ने साल 2023 में शाहरुख खान को लेकर फिल्म पठान बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थई। इस फिल्म के जरिये शाहरुख ने लंबे अरसे के बाद कमबैक किया था, जहां वो एक जासूस के रोल में नजर आए थे। पठान की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स अब पठान 2 लाने की तैयारी कर रहे हैं।


कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा पठान 2 की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह साल 2023 से एक अच्छी कहानी की तलाश में थे। आदित्य चोपड़ा ऐसी स्टोरी चाहते थे जो पठान की स्टोरी को भी आगे बढ़ाएं और पहले से भी ज्यादा दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स ला सके। इसलिए स्क्रिप्ट पर जमकर मेहनत की गई। चर्चा है कि श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ आदित्य चोपड़ा ने ऐसी कहानी तैयारी की है। जो पहली पठान मूवी से भी ज्यादा बेहतर होगी।

PunjabKesari


चर्चा है कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कहानी शाहरुख खान को भी सुना दी है। शाहरुख खान को भी ये कहानी बहुत पसंद आई है, जिसके बाद आदित्य चोपड़ा अब एक निर्देशक की तलाश कर रहे हैं। जो उनकी इच्छा के अनुसार पठान 2 को बना सके।

 

फिलहाल शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में बिजी हैं। इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट पठान 2 हो सकता है, जिसकी शूटिंग अगले साल 2026 में शुरू हो सकती है। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News