लेटेस्ट तस्वीरों में बेबी बंप छिपाती दिखीं शाहीर शेख की पत्नी,शादी के 5 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रुचिका कपूर!

Friday, Jun 18, 2021-03:33 PM (IST)

मुंबई: सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 स्टार शाहीर शेख अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही अलग रखते हैं। बीते दिनों ही खबर आईं थी कि शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने इस बात की आधारिक तौर पर घोषणा तो नहीं की है, लेकिन रुचिका की हालिया वायरल हो रही तस्वीरें इसी तरफ इशारा कर रही हैं। दरअसल, बुधवार को रुचिका एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुईं।

PunjabKesari

इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। हालांकि, रुचिका इस दौरान अपने बेबी बंप को छिपाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। पार्टी में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा सहित टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। पार्टी में रुचिका फ्लोरल ड्रेस में नजर आई हैं। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की हैं लेकिन एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर उस पार्टी की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रुचिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

वहीं जब एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहीर शेख से रुचिका की प्रेग्‍नेंसी को लेकर सवाल किया था तब उन्‍होंने कहा-'चलो इसके बारे में अभी बात नहीं करते हैं, क्‍योंकि अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी।'

PunjabKesari

बता दें कि कपल ने बीते साल नवंबर में कोर्ट मैरिज की थी। कपल की शादी की खबर भी फैंस के लिए सप्राइज ही थी। वहीं अब अगर रुचिका की प्रेग्नेंसी की खबरों में सच्चाई है तो कपल ने शादी के 5 महीने बाद ही फैंस को खुशखबरी दी है। 

PunjabKesari
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहीर शेख फिलहाल एरिका फर्नांडिस के साथ 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीजन 3 की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शाहीर शेख का हिना खान के साथ म्‍यूजिक वीडियो 'बारिश बन जाना' रिलीज हुआ है। वहीं रुचिका एकता कपूर की प्रोडक्‍शन कंपनी में फिल्‍म डिविजन की हेड हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News