शाहिद कपूर ने बनाए ऐसे फनी फेस, वीडियो देख फैंस नहीं रोक पा रहे हंसी
Thursday, Apr 08, 2021-12:34 PM (IST)

मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं, जो साइट पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्टर ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो में शाहिद फेस फिल्टर का इस्तेमाल कर कुछ अजीब-सा अपना चेहरा बनाते नजर आ रहे हैं। एक्टर अलग-अलग फनी फेस बना रहे हैं। जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'आपके घर के पीछे इन दिनों अकेले बिना मास्क के ऐसे घूमता हूं...।' फैंस को शाहिद का ये फनी अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहिद को आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। अब शाहिद बहुत जल्द फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इसमें शाहिद क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे, जो दीवाली पर रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सिनेमा के प्रति अर्जुन कपूर का जूनून लोगों को कर रहा आश्चर्यचकित - पॉडकास्ट करने की हो रही है डिमांड
