PICS:शशि कपूर के ये फैमिली मेंबर्स जो रहते है लाइमलाइट से दूर
Tuesday, Dec 05, 2017-10:17 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई। वह काफी दिनों से बीमार थे। लंबी बीमारी के चलते उनकी कल शाम को मौत हो गई।
वह 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। शशि ने अपने करियर में करीब 160 (हिंदी और अंग्रेजी) फिल्मों में काम किया है। यह तो सभी जानते हैं कि शशि स्वर्गीय पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर, शम्मी कपूर के छोटे भाई हैं और उनकी पत्नी का नाम जेनिफर था, लेकिन लाइम लाइट से दूर रहने के कारण उनके बेटा, बेटी और पोता-पोती के बारे में लोग कम ही जानते हैं।
बता दें कि शशि कपूर दो बेटों और एक बेटी के पिता हैं।आइए डालते हैं उनके बच्चों के परिवार पर एक नजर: संजना कपूर (शशि कपूर की बेटी), पति : वाल्मिक थापर, बेटा हरी थापर, कुणाल कपूर (शशि कपूर का बड़ा बेटा) पत्नी शीना सिप्पी, बेटा जहान पृथ्वीराज कपूर, बेटी शायरा लौरा, करण कपूर (शशि कपूर का छोटा बेटा), पत्नी लोरना कपूर, बेटा ज़ाच कपूर, बेटी आलिया कपूर है।