राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर टंकी फटने से बड़ा हादसा, पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात, गंभीर रूप से घायल क्रू मेंबर्स
Thursday, Jun 12, 2025-10:54 AM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार राम चरण ‘गेम चेंजर’ के बाद अपनी प्रोडक्शन फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में क्रू मेंबर्स समेत एक छायाकार घायल हो गया। तो आइए जानते हैं ये हादसा कैसे हुआ?
ये हादसा हैदराबाद के बाहरी एरिया में स्थित शमशाबाद इलाके के पास हुआ। सेट पर ‘द इंडिया हाउस’ के लिए एक सीन फिल्माया जा रहा था, अचानक पानी की टंकी फट गई और शूटिंग बाधित हो गई।
హీరో నిఖిల్ సినిమా షూటింగ్లో భారీ ప్రమాదం
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 11, 2025
ది ఇండియన్ హౌస్ సినిమా షూటింగ్లో ఘటన
శంషాబాద్ సమీపంలో సముద్రం సీన్స్ తీసేందుకు ఏర్పాటు చేసిన భారీ వాటర్ ట్యాంక్ పగిలిపోవడంతో లొకేషన్ మొత్తం వరద
అసిస్టెంట్ కెమెరామెన్ కు తీవ్ర గాయాలు.. మరికొంత మందికి గాయాలు https://t.co/x98xY5eaKE pic.twitter.com/yLewxQTiQ7
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सेट पर टंकी फटने से वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सेट पर मौजूद लोग फटाफट कैमरा और लाइटिंग उपकरण को पानी में बहने से बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस हादसे में असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि अन्य क्रू मेंबर्स भी बुरी तरह घायल हुए हैं।
హీరో నిఖిల్ సినిమా షూటింగ్లో భారీ ప్రమాదం
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 11, 2025
ది ఇండియన్ హౌస్ సినిమా షూటింగ్లో ఘటన
శంషాబాద్ సమీపంలో సముద్రం సీన్స్ తీసేందుకు ఏర్పాటు చేసిన భారీ వాటర్ ట్యాంక్ పగిలిపోవడంతో లొకేషన్ మొత్తం వరద
అసిస్టెంట్ కెమెరామెన్ కు తీవ్ర గాయాలు.. మరికొంత మందికి గాయాలు pic.twitter.com/0TLrYaE6Wk
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में गंभीर घायल असिस्टेंट कैमरामैन समेत अन्य क्रू मेंबर्स को मौके पर हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। पानी का टैंक अचानक कैसे फट गया इसकी जांच भी की जा रही है।
राम चरण के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर भी अहम किरदार नजर आएंगे।