फैमिली के साथ शशि कपूर की अाखिरी फोटो आई सामने, बीमारी ने कर दिया था बुरा हाल
Tuesday, Dec 05, 2017-11:24 AM (IST)

मुंबई: फैमिली के साथ शशि कपूर का अाखिरी फोटो आया सामने ये बॉलीवुड जगत के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें चाहने वाले हर शख्स के लिए दुख की घड़ी है। बता दें कि शशि कपूर को पिछले कुछ सालों से वो किडनी से जुड़ी समस्या से पीड़ित थे। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।
कुछ महीनों पहले ही ये बायपास सर्जरी से गुजरे थे। 1938 में जन्मे शशि कपूर के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर। हाल ही में शशि कपूर और उनकी फैमिली का एक आखिरी फोटो सामने आया है। इस फोटो में शशि कपूर के साथ ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू सिंह समेत लगभग पूरा खानदान नजर आ रहा है। ये फोटो पिछले साल की क्रिसमस पार्टी का है जो शशि कपूर के घर रखी गई थी। बता दें कि कृष्णा कपूर के परिवार में शशि सबसे छोटे सदस्य थे।