टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से सामने आई तस्वीर,पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Friday, May 02, 2025-01:03 PM (IST)

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जैसे ही एक्ट्रेस की हॉस्पिटल के बैड से तस्वीर सामने आई, उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई।
PunjabKesari

 
टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या बींदणी के किरदार में नजर आने वाली दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ये भी मेरी जिंदगी की सच्चाई है।” इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर का आभार जताया और बताया कि उनकी जान एक बार फिर डॉक्टरों की वजह से बच पाई है।

PunjabKesari

तस्वीर के अलावा दीपिका ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी तबीयत को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वीडियो में वह कहती हैं, “हाय दोस्तों! मैं अब बिल्कुल ठीक हूं और घर लौट आई हूं। दरअसल, मेरा ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था। आज मेरा छुट्टी का दिन था और मैं सेट पर काम नहीं कर रही थी। एसिडिटी की वजह से सिरदर्द हुआ और उल्टी भी हुई, जिससे बीपी लो हो गया।”


दीपिका ने बताया कि उन्हें कुछ घंटों तक ड्रिप पर रखा गया था, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा, “सोडियम की कमी के कारण अक्सर बीपी लो हो जाता है। मेरे केस में भी ऐसा ही हुआ। मैं अपने डॉक्टर की बहुत शुक्रगुजार हूं, जो हमेशा मेरी सेहत का ध्यान रखते हैं। अब मैं ठीक हूं और जल्द ही काम पर लौटूंगी।”

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News